Jamtara News : जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड के टेसजुरिया गांव में गुरुवार को बिजली के तार की चपेट में आकर पुआल लदे एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते पुआल से आग की लपटें उठने लगीं. ग्रामीणों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया. गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, पुआल खरीदने वाले व्यापारी गांव-गांव घूमकर किसानों से पुआल खरीदते हैं और उसे पिकअप में लादकर दूसरे स्थानों पर ले जाते हैं. गुरुवार को पुआल लदा पिकअप टेसजुरिया गांव से गुजर रहा था. वाहन पर अधिक ऊंचाई तक लदा पुआल सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया और अचानक पुआल में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया.
पुआल से आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया. उनके प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

