Search

 
 
 

Jamtara News : अवैध बालू के धंधे पर प्रशासन का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के असनचुआ इलाके में माइनिंग विभाग ने शनिवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.
 
अवैध बालू लदा जब्त ट्रैक्टर के साथ खनन विभाग की टीम.

Jamtara : जामताड़ा जिले में अवैध बालू खनन व परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है. जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के असनचुआ इलाके में माइनिंग विभाग ने शनिवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया.

 

माइनिंग अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मिहिजाम इलाके में अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है. सूचना मिलते ही माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. जांच के दौरान दो ट्रैक्टरों को रोककर चालकों से बालू परिवहन से संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके.

 

 

इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर मिहिजाम थाना को सौंप दिया गया. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. माइनिंग इंस्पेक्टर ने कहा कि जिले में अवैध खनिज कारोबार पर पूर्ण रूप से रोक लगाना विभाग का मुख्य उद्देश्य है. अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा. दोषियों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही