Search

 
 
 

भाजपा नेता रमेश सिंह पर दुकानदारों को धमकाने का आरोप, हरमू बाईपास में 11 दुकानदार सड़क पर उतरे

Ranchi: रांची के हरमू बाईपास रोड स्थित 35 कट्ठा जमीन पर बने 11 दुकानदारों ने भाजपा नेता रमेश सिंह और उनके समर्थकों पर धमकी देने का आरोप लगाया है. इसे लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. दुकानदार अपने परिवार के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए और सुरक्षा की मांग की. स्थानीय दुकानदार सुबोध वर्मा ने बताया कि सभी दुकानदार पिछले करीब 40 वर्षों से यहां दुकान चला रहे हैं.
 

Ranchi: रांची के हरमू बाईपास रोड स्थित 35 कट्ठा जमीन पर बने 11 दुकानदारों ने भाजपा नेता रमेश सिंह और उनके समर्थकों पर धमकी देने का आरोप लगाया है. इसे लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. दुकानदार अपने परिवार के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए और सुरक्षा की मांग की.

 

स्थानीय दुकानदार सुबोध वर्मा ने बताया कि सभी दुकानदार पिछले करीब 40 वर्षों से यहां दुकान चला रहे हैं. इलाके में बाइक पार्ट्स, होटल, पान गुमटी समेत कई रोजमर्रा की जरूरतों की दुकानें संचालित हैं, जिनसे कई परिवारों का जीवनयापन होता है.

 

दुकानदारों का आरोप है कि पिछले एक महीने से भाजपा नेता रमेश सिंह के लोग लगातार पहुंचकर दुकान खाली करने की धमकी दे रहे हैं. सुबोध वर्मा के मुताबिक, अब तक करीब छह बार समर्थक आकर दुकानदारों को हड़काते हुए बुलडोजर चलाकर दुकान तोड़ देने की चेतावनी दे चुके हैं.

 

जानकारी के अनुसार, उक्त 35 कट्ठा जमीन स्वर्गीय स्वराज उरांव की थी, जिनका छह महीने पहले निधन हो गया. दुकानदारों का दावा है कि स्वराज उरांव ने वर्ष 2047 तक के लिए जमीन का डीड/एग्रीमेंट कर दुकानदारों को दुकान चलाने की अनुमति दी थी. आरोप है कि स्वराज उरांव के निधन के बाद उनके बेटे अनुराग कच्छप ने पूरी जमीन भाजपा नेता रमेश सिंह को बेच दी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही