Search

 
 
 

Jamtara News : फॉर्म-7 की आड़ में 41 हजार वोट काटने की साजिश का आरोप, इरफान ने भाजपा पर बोला हमला

Jamtara News : डॉ. अंसारी ने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए गए हैं, लेकिन जांच के दौरान कई आवेदन निर्धारित प्रारूप और प्रक्रिया के अनुरूप नहीं पाए गए.
 
इरफान अंसारी (फाइल फोटो).
  • आदिवासी व अल्पसंख्यक वोटरों को निशाना बनाने का आरोप

Jamtara News : स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने एसआईआर को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि करीब 41 हजार मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आवेदन दिए गए हैं. उन्होंने इसे लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों पर हमला बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें


डॉ. अंसारी ने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए गए हैं, लेकिन जांच के दौरान कई आवेदन निर्धारित प्रारूप और प्रक्रिया के अनुरूप नहीं पाए गए. इससे मतदाता सूची को प्रभावित करने के लिए सुनियोजित तरीके से आपत्तियां दर्ज कराने की आशंका पैदा होती है. उन्होंने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर किया जा रहा है. वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने के उद्देश्य से आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं.


स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि आदिवासी, अल्पसंख्यक व भाजपा विरोधी मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है. इससे जामताड़ा के लोगों में अपने नाम को लेकर चिंता पैदा हुई है. इरफान अंसारी ने कहा कि जनता के बीच मेरी लोकप्रियता भाजपा के लोगों को खटक रही है. मुझे चुनाव में हराने के लिए तरह-तरह की साजिशें रची जा रही हैं. लेकिन जामताड़ा की जनता डरने वाली नहीं है.


भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले बांग्लादेशी और फिर घुसपैठियों को तलाशने की बात कही गई. जब इसमें सफलता नहीं मिली, तो अब असली और वैध मतदाताओं के नाम काटने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने इसे भाजपा की राजनीतिक हताशा बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा को यदि जनता का समर्थन हासिल है, तो उसे चुनाव मैदान में मुकाबला करना चाहिए. उन्होंने निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन से फॉर्म-7 के माध्यम से दाखिल सभी आवेदनों की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच कराने की मांग की. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही