Search

 
 
 

Jamtara News : सड़क पर अचानक मवेशी आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक गंभीर

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के बाँस पहाड़ी के समीप सोमवार को सड़क पर अचानक मवेशी आने से एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान ताजमूल अंसारी (19 वर्ष), अनवर हुसैन (16 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों मुर्गोमुंडा थाना क्षेत्र निवासी है.
 

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के बाँस पहाड़ी के समीप सोमवार को सड़क पर अचानक मवेशी आने से एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. घायलों की पहचान ताजमूल अंसारी (19 वर्ष), अनवर हुसैन (16 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों मारगोमुंडा थाना क्षेत्र निवासी है.

 

इसे भी पढ़े..

बताया गया कि दोनों किसी कार्य से जामताड़ा जा रहे थे. इसी दौरान बाँस पहाड़ी के पास सड़क पर अचानक गाय आ गई. गाय को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर गए.

 

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, और दोनों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.

 

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर मवेशियों के खुलेआम भ्रमण पर चिंता जताई. इस दिशा में प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही