Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जाकर गिरा. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी थी.
Advertisement
Advertisement
दुर्घटनाग्रस्त बाइक व सड़क पर गिरा युवक.

Jamtara : जामताड़ा जिले के विंदापाथर थाना क्षेत्र के चपुड़िया मुख्य मार्ग पर सोमवार को हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जाकर गिरा. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी थी. 

 


सूचना मिलते ही विंदापाथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान चापूड़िया निवासी खान पावरिया के रूप में हुई है. फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही