Search

 
 
 

Latehar News :  80 लाख की धोखाधड़ी मामले का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

महुआडांड़ थाने की पुलिस ने 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी व गबन मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ राजेश कुमार रजक गुमला जिले के जोराडार थाना क्षेत्र निवासी किशुन रजक का पुत्र है.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी.

Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ थाने की पुलिस ने 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी व गबन मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई महुआडांड़ थाना कांड संख्या 26/26 (23 मई) के तहत दर्ज मामले में की गई है.

 


गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ राजेश कुमार रजक गुमला जिले के जोराडार थाना क्षेत्र निवासी किशुन रजक का पुत्र है. वह  वर्तमान में रांची जिले के रातू स्थित एतवार बाजार में रह रहा था. महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अंबवाटोली निवासी महिला रोसकिरण केरकेट्टा ने उसके खिलाफ 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही