Search

 
 
 

Latehar News : झामुमो नेता के घर पर गिरा हाईटेंशन तार, बाल-बाल बचा परिवार

जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां मस्जिद मोहल्ला स्थित झामुमो नेता गुलाम असगर के घर की छत पर अचानक 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया. पर गनीमत रही कि असगर का परिवार वाले बाल-बाल बच गये.
 

Latehar :  जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां मस्जिद मोहल्ला स्थित झामुमो नेता गुलाम असगर के घर की छत पर अचानक 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया. पर गनीमत रही कि असगर का परिवार वाले बाल-बाल बच गये.

 

स्‍थानीय लोगों के अनुसार, जब 11 हजार केवी का तार गिरा तो तेज आवाज हुई, आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. असगर के परिजनो और स्थानीय लोगों का कहना है किकई घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है. बिजली विभाग से कई बार इसे हटाने की मांग की जा चुकी है. लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया.

 

परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है. लोगों ने बताया कि कई घरों के ऊपर से गुजर रहा तार काफी नीचे झूल रहा है. इससे हमेशा किसी बड़े अनहोनी का खतरा बना रहता है. घटना के बाद मोहल्‍ले के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही