Search

 
 
 

Ranchi News: चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 2 घंटे के भीतर 3 उचक्के गिरफ्तार

कोतवाली थाना की पुलिस ने दो घंटे के भीतर महिला की सोने की चेन व बाली छिनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए चोरों में अमन सिंह, रोहित ठाकुर और रोहित सिन्हा शामिल हैं. सभी किशोर गंज के रहने वाले हैं. हालांकि गिरोह के अन्य सदस्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
 

Ranchi : कोतवाली थाना की पुलिस ने दो घंटे के भीतर महिला की सोने की चेन व बाली छिनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए चोरों में अमन सिंह, रोहित ठाकुर और रोहित सिन्हा शामिल हैं. सभी किशोर गंज के रहने वाले हैं. हालांकि गिरोह के अन्य सदस्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. 

 

बताया जाता है कि किशोरगंज निवासी कृष्णा शाहदेव हर दिन मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं. 6 उचक्के कई दिनों से महिला की रेकी कर रहे थे. इसी बीच सोमवार को भी जब वह हरमू से मॉर्निंग वॉक कर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार उचक्के ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली. महिला के कान की बाली भी खींच ली और किशोरगंज रोड नंबर-1 की ओर भाग निकले. 

 

घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो घंटे के भीतर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा गया सोने का सामान, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और दो मास्क बरामद किए हैं.

 

बरामद सामान में कान का सोने जैसा टॉप्स, झुमका, गले का चेन और मोटरसाइकिल संख्या JH01AG 9851 शामिल है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं. इनके खिलाफ रांची के अलग-अलग थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही