Search

 
 
 

Jamtara News : मिहिजाम में बिलासपुर रेल पुलिस की दबिश, ट्रेन लूट गिरोह के 6 गुलगुलिया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रेल पुलिस की टीम गुरुवार को जामताड़ा जिले के मिहिजाम पहुंची. टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से मिहिजाम श्मशान रोड स्थित एक स्वर्णकार के ठिकाने पर छापेमारी की.
 
मिहिजाम थाना पहुंची बिलासपुर रेल पुलिस की टीम.

Jamtara : ट्रेनों में लूटपाट की घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रेल पुलिस की टीम गुरुवार को जामताड़ा जिले के मिहिजाम पहुंची. टीम ने ट्रेनों में यात्रियों आभूषण लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े गुलगुलिया गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से मिहिजाम श्मशान रोड स्थित एक स्वर्णकार के ठिकाने पर छापेमारी की.

 

जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व बिलासपुर रेल पुलिस ने ट्रेनों में छिनतई व लूटपाट की लगातार बढ़ रही घटनाओं के बाद अभियान चलाकर गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा था. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि यात्रियों से लूटे गए सोने के आभूषणों को वे विभिन्न राज्यों में खपाते थे. इसी क्रम में मिहिजाम के एक स्वर्णकार का नाम सामने आया.

 

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने मिहिजाम के श्मशान रोड निवासी स्वर्णकार राजकिशोर को लूट के गहने बेचने की बात स्वीकार की. इसके बाद टीम ने उसकी दुकान व आवास पर दबिश दी. पुलिस ने राजकिशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्वर्णकार कब से इस गिरोह के संपर्क में था और अब तक कितने चोरी के आभूषणों की खरीद की है. मामले में कई अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही