Search

 
 
 

Road Accident Chaibasa: सड़क दुघर्टना में भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू घायल, इलाज जारी

सिंहपोखरिया के पास दो कारों की आमने सामने की टक्कर में भाजपा जिलाध्यक्ष 50 वर्षीय गीता बालमुचू गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जाता है कि गुरुवार को गीता बालमुचू  कार से झींकपानी से चाईबासा आ रही थी.
 

Chaibasa (Shambhu Kumar): सिंहपोखरिया के पास दो कारों की आमने सामने की टक्कर में भाजपा जिलाध्यक्ष 50 वर्षीय गीता बालमुचू गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जाता है कि गुरुवार को गीता बालमुचू  कार से झींकपानी से चाईबासा आ रही थी. रास्ते में सिंहपोखरिया के पास विपरीत दिशा से आ रही इनोवा कार ने टक्कर मार मार दिया.

 

इस हादसे में कार का शीशा टूटकर गीता बालमुचू के सिर और चेहरा में गंभीर चोटें आई है. गीता बालमुचू के कार में तीन लोग सवार थे. चालक किरण पासवान और एक अन्य कार्यकर्ता को मामूली चोट लगी है. दुर्घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि गीता बालमुचू को सिर और चेहरा में गंभीर रूप से चोट लगी है. उन्हें सिटी स्कैन कराने को कहा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही