Search

 
 
 

Chaibasa News : अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ छापेमारी, 9 पर FIR, 4 गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थाना पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब बिक्रेताओं के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
 

Shambhu Kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थाना पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब बिक्रेताओं के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

 

जिले के गुवा थाना के रेलवे कॉलोनी-बड़ा जामुदा और कल्याण नगर से अवैध शराब बिक्री के आरोप में 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई व घटनास्थल से 3 लीटर विदेशी शराब और 3.250 लीटर बीयर की बरामदगी की गई.

 

Uploaded Image

 

इसी क्रम में मंझारी थानांतर्गत ग्राम मिरुडीह में नौ लीटर अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की गई व विक्रेता अभियुक्त के विरुद्ध फरार अभियोग पंजीकृत किया गया.वहीं चक्रधरपुर थाना के दंदासाई तथा बाराकुली से अवैध देसी शराब की बिक्री के आरोप में दो  अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई तथा अभियुक्तों के कब्जे से 6.5 लीटर बीयर तथा 5 लीटर अवैध चुलाई शराब की बरामदगी की गई.

 

अवैध शराब के विनिर्माण के विरूद्ध झींकपानी थाना के गुड़ा गांव में संचालित अवैध चुलाई शराब की 4 भट्ठीयों को पूर्णत: ध्वस्त किया गया तथा भट्ठियों से कुल 80 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया. साथ ही शराब बनाने में उपयोग होने वाले जावा महुआ करीब 1500 किलोग्राम घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया और चारों भट्ठी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही