Search

 
 
 

Entertainment News : ‘करुप्पु’  का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन कमाए इतने करोड़

साउथ सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है
 

Lagatar Desk : साउथ सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. निर्देशक आरजे बालाजी की इस फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसफ विजय ने भी मेकर्स को बधाई दी है.

 

6वें दिन भी बरकरार रहा ‘करुप्पु’ का जलवा


ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने छठे दिन भी शानदार कमाई जारी रखी. करीब 1,392 शोज में चल रही ‘करुप्पु’ ने लाइव ट्रेंड्स के मुताबिक छठे दिन लगभग 1.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

 

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल

नेट कलेक्शन: 96.10 करोड़ रुपये 

भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन: 110.74 करोड़ रुपये 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 160 करोड़ रुपये से ज्यादा 

अब फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने जा रही है.

 

सूर्या की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे


‘करुप्पु’ ने सूर्या की हालिया फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें शामिल हैं

एतर्क्कुम तुणिन्दवन – 49.10 करोड़ 

कंगुवा – 70.37 करोड़ नेट 

रेट्रो – 60.58 करोड़ नेट 

फिल्म के तमिल वर्जन को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि तेलुगु डब वर्जन की तुलना में तमिल ऑडियंस का प्यार ज्यादा देखने को मिला है.

 

शुरुआती दिनों में शानदार कमाई


फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली थी.

पहला दिन: 15.50 करोड़ 

दूसरा दिन: 24.15 करोड़ 

तीसरा दिन: 28.35 करोड़ 

चौथा दिन: 14.30 करोड़ 

पांचवां दिन: 12.75 करोड़ 

छठा दिन: 1.05 करोड़ (लाइव ट्रेंड्स) 

 

CM जोसफ विजय ने मेकर्स को दी बधाई


फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खास जानकारी साझा की. पोस्ट में बताया गया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसफ विजय ने खुद फिल्म के प्रोड्यूसर एसआर प्रभु को फोन कर ‘करुप्पु’ की सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दीं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही