Search

 
 
 

Chaibasa News: झालसा के निर्देश पर प्रधान जिला जज ने किया संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार चाईबासा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण किया.
 
  • – व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का दिया निर्देश, नियमित होती रहेगी जांच 

Chaibasa (Sukesh kumar): झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार चाईबासा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण किया. उनके साथ प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक जांच की गई. 

 

उन्होंने आवासित किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन, व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आवास, परिसर, रसोई घर, शौचालय अध्ययन कक्ष सहित चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया.


उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि किशोरों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो तथा उनके शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाय. इस दौरान पदाधिकारी को बालकों के अधिकारों की सुरक्षा में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. सचिव चौधरी ने बताया कि समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाती रहेगी. ताकि आवश्यक सुधार कराया जा सके. मौके पर संप्रेषण गृह के अधिकारी सहित सभी कर्मचारी और अधिकार मित्र भी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही