Search

 
 
 

Saraikela News : इचागढ़ में CO2 गैस टैंकर में लगी आग, यातायात घंटों बाधित

इचागढ़ थाना क्षेत्र के उर्मिला चौक के पास दारुदा में कार्बन डाइआक्साइड (CO2) गैस टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा टैंकर जलकर खाक हो गया.
 
आग से जला गैस टैंकर.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के इचागढ़ थाना क्षेत्र के उर्मिला चौक के पास दारुदा में कार्बन डाइआक्साइड (CO2) गैस टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा टैंकर जलकर खाक हो गया. घटना बुधवार देर रात की है. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे टैंकर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही इचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी.

 

 

फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने के दौरान करीब दो घंटे तक मुख्य सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. बाद में पुलिस ने सड़क को खाली करवाकर यातायात फिर से शुरू कराया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि आग की तेज तपिश के कारण टैंकर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही