Search

Simdega News : गृह रक्षक जवान को 7 हजार घूस लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

Ranchi: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने बुधवार को सिमडेगा जिला समाहरणालय कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एक गृह रक्षक जवान को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू कुमार साहू के रूप में हुई है, जो जिला समाहरणालय कार्यालय, सिमडेगा में कार्यरत था.
 
जानकारी के अनुसार, बानो थाना क्षेत्र के बुड़सिरी गांव निवासी श्रवण गोप ने एसीबी रांची में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जिला समाहरणालय कार्यालय से ड्यूटी दिलाने के एवज में आरोपी द्वारा 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी.

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया. जांच में रिश्वत मांगने का आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने मामला दर्ज किया. इसके बाद एसीबी रांची की ट्रैप टीम ने बुधवार को जिला समाहरणालय कार्यालय, सिमडेगा में छापेमारी कर आरोपी गृह रक्षक जवान राजू कुमार साहू को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही