Search

 
 
 

Jharkhand Weather: कई जिले लू की चपेट में, तो कई में बारिश व वज्रपात का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है, जबकि अन्य कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इसे लेकर ताजा रिपोर्ट जारी की है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. धनबाद जिले के पंचेत डीवीसी क्षेत्र में सबसे अधिक 10.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई
 

Ranchi: झारखंड में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है, जबकि अन्य कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इसे लेकर ताजा रिपोर्ट जारी की है.

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. धनबाद जिले के पंचेत डीवीसी क्षेत्र में सबसे अधिक 10.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. वहीं डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची के नामकुम में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान भी काफी ऊंचा रहा. चाईबासा में 42.0 डिग्री, जमशेदपुर में 41.8 डिग्री, बोकारो थर्मल में 41.2 डिग्री, रांची में 38.5 डिग्री और खूंटी में 39.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

 

मौसम विभाग ने 22 और 23 मई को पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, इन इलाकों में लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

 

वहीं 21 से 25 मई तक रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

 

21 मई को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अन्य भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

 

मौसम विभाग ने 23 और 24 मई के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

 

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 21 से 27 मई तक आंशिक बादल छाए रहने, मेघ गर्जन और बारिश होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही