Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Koderma News : ACB ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Hazaribagh : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, झुमरी तिलैया, कोडरमा में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत था.

 

जानकारी के अनुसार, चौपारण थाना क्षेत्र निवासी राजू कुमार यादव ने एसीबी से शिकायत की थी कि उनके परिवार की निरसिंघाडीह स्थित ईंट भट्ठा के लिए लिया गया बिजली कनेक्शन बंद हो जाने के बाद वे सिक्योरिटी मनी वापस लेने की प्रक्रिया कर रहे थे. इस संबंध में उन्होंने विद्युत विभाग में आवेदन दिया था.

 

आरोप है कि आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले सहायक अभियंता सुनील कुमार ने 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. बाद में सौदा 5 हजार रुपये में तय हुआ. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई.

 

इसके बाद एसीबी ने मामला दर्ज कर ट्रैप टीम गठित की गई. गुरुवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सहायक अभियंता को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


    Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही