Search

 
 
 

Ranchi News : कांग्रेस 24 मई को जिलों में चलाएगी शिकायत निवारण अभियान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 24 मई 2026 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शिकायत व निवारण कार्य दिवस आयोजित करने की घोषणा की है.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 24 मई 2026 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शिकायत व निवारण कार्य दिवस आयोजित करने की घोषणा की है.प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन को और मजबूत तथा कार्यकर्ताओं के प्रति जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता, पदाधिकारी और कांग्रेसजन अपनी व्यक्तिगत और संगठन से जुड़ी शिकायतें लिखित रूप में दे सकेंगे, ताकि उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

 

कांग्रेस के अनुसार किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं. पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान, संवाद और सहभागिता को प्राथमिकता देती रही है. इसी के तहत जिला कांग्रेस कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिकायतें ली जाएंगी. इसके बाद शिकायतों को प्रदेश कार्यालय भेजकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.

 

प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम की जानकारी ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई जाए. पार्टी का कहना है कि संगठनात्मक अनुशासन, संवाद और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना उसकी प्राथमिकता है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की आवाज सुनी जाती है और उनके सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाता है. उन्होंने कहा कि शिकायत व निवारण कार्य दिवस पार्टी की लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है और इससे संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं का भरोसा और मजबूत होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही