Search

 
 
 

ग्रामीण विकास विभाग में प्रशाखा पदाधिकारियों के बीच काम के बंटवारे पर हंगामा

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग में प्रशाखा पदाधिकारियों के बीच काम के बंटवारे के मुद्दे पर काफी देर तक हंगामा होता रहा. इसकी वजह पिंटु कुमार नाम के प्रशाखा पदाधिकारी को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण प्रशाखाओं को काम आवंटित कर दिया जाना है. काम के बंटवारे पर उभरे असंतोष की वजह के कई प्रशाखा पदाधिकारियों ने अपने वरीय पदाधिकारियों से मिल कर अपनी आपत्ति दर्ज करायी.
 

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग में प्रशाखा पदाधिकारियों के बीच काम के बंटवारे के मुद्दे पर काफी देर तक हंगामा होता रहा. इसकी वजह पिंटु कुमार नाम के प्रशाखा पदाधिकारी को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण प्रशाखाओं को काम आवंटित कर दिया जाना है. काम के बंटवारे पर उभरे असंतोष की वजह के कई प्रशाखा पदाधिकारियों ने अपने वरीय पदाधिकारियों से मिल कर अपनी आपत्ति दर्ज करायी.


उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विकास विभाग में कुल 14 प्रशाखा है. विभाग के इन अलग-अलग प्रशाखाओं में अलग अलग तरह के काम किये जाते हैं. काम के नजरिये से कुछ प्रशाखा को अत्याधिक महत्वपूर्ण माना जाता है. बताया जाता है कि 14 में चार प्रशाखा का काम पिंटु कुमार नाम के प्रशाखा पदाधिकारी को दे दिया गया है. पिंटु कुमार जो जिन प्रशाखाओं का काम दिया गया है. उसमें प्रशाखा-1, प्रशाखा-2, प्रशाखा-4 और प्रशाखा-5 शामिल है. प्रशाखा-4 और प्रशाखा-5 का कुछ काम पिंटु के अलावा दूसरे प्रशाखा पदाधिकारियों के दिया गया है.


प्रशाखा-1 के क्षेत्राधिकार में मुख्यालय में पदस्थापित नियमित, प्रतिनियुक्त,संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का स्थापना है. 


प्रशाखा-2 का कार्य क्षेत्र दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, कोल्हान प्रमंडल और गढ़वा जिले के कर्मचारियों पर लगे आरोप, शिकायत, मॉनिटरिंग और अनुश्रवण है.


प्रशाखा-4 के पास उप-विकास आयुक्त सह मुख्य परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्थानांतरण पदस्थापन, प्रखंड भवन के निर्माण का काम है. प्रशाखा-4 का कुछ काम (NREP स्थापना, प्रखंड कार्यालय सुदृढ़ीकरण, जीर्णोद्धार और प्रखंड) अरविंद कुमार नाम के प्रशाखा पदाधिकारी को दिया गया है.


प्रशाखा-5  में योजना बजट, गैर योजना बजट, राज्य योजना और स्थापना व्यय की स्वीकृति, अनुपूरक बजट, बजट बैठक व समन्वय, विभागीय उपलब्धित प्रतिवेदन का काम है. इसे पिंटु कुमार को आवंटित किया गया है. प्रशाखा-5 का कुछ काम (केंद्रीय एवं केंद्र प्रायोजित योजना, वार्षक योजना प्रगति, नीति आयोग, आकांक्षी जिला, SNA-SPARSH, PFMS और Outcome Budget का काम अतुल तिर्की नाम के प्रशाखा पदाधिकारी को दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही