Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : बंगाल, असम व पुडुचेरी में शानदार जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

भाजपा नेताओं ने कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब वह झूठे वादों पर भरोसा नहीं करती. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है.
Advertisement
Advertisement
जीत की खुशी में नाारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता.

Jamtara : तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में एनडीए को मिली शानदार जीत पर जामताड़ा के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी. नेताओं ने इस जनादेश को ऐतिहासिक बताते हुए जनता का आभार व्यक्त किया.

भाजपा नेताओं ने कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब वह झूठे वादों पर भरोसा नहीं करती. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है.

नेताओं ने दावा किया कि भाजपा ने इतिहास रचते हुए असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुई है. वहीं पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. इस चुनाव में विपक्षी दलों को करारी हार का सामना करना पड़ा है. जनता ने जातिवाद व परिवारवाद से ऊपर उठकर विकासवाद को चुना है. मौके पर भाजपा नेता चेतन मरांडी, आनंद पोद्दार, मनोज मंडल, अशोक भंडारी, नंदू तुरी, रंजीत कुमार, चेतन मरांडी, सुभाष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही