Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : जिले में पत्थर माफिया सक्रिय, बराकर नदी में अंधाधुंध तोड़े जा रहे पत्थर

धनबाद व जमाताड़ा जिला की सीमा पर बहने वाली बराकर नदी नारायणपुर थाना क्षेत्र के नुरगी नयाडीह इलाके से होकर गुजरती है. माफिया दिनदहाड़े नदी में पत्थरों का अंधाधुंध खनन कर रहे हैं और वहीं पत्थरों को जमा भी करते हैं.
Advertisement
Advertisement
बराकर नदी में पत्थर का अंधाधुंध खनन.

Jamtara : जमाताड़ा जिले में पत्थर माफिया सक्रिय हैं. नारायणपुर थाना क्षेत्र में पत्थर माफियाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से बराकर नदी का अस्तित्व खतरे में आ गया है. धनबाद व जमाताड़ा जिला की सीमा पर बहने वाली बराकर नदी नारायणपुर थाना क्षेत्र के नुरगी नयाडीह इलाके से होकर गुजरती है. माफिया दिनदहाड़े नदी में पत्थरों का अंधाधुंध खनन कर रहे हैं और वहीं पत्थरों को जमा भी करते हैं.

 

 

पत्थर माफियाओं द्वारा अहले सुबह डायनामाइट से विस्फोट कर पत्थर की चट्टानों को तोड़ा जा रहा है. बराकर नदी का नुरगी व नयाडीह घाट अब खदान का रूप ले लिया है. लेकिन इस दिशा में न तो वन विभाग कुछ कर रहा है, न ही खनन विभाग, और न ही स्थानीय प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई कर रहा है. स्थिति इतनी भयावह है कि नदी का मूल स्वरूप ही बिगड़ता जा रहा है.


 
हर रोज 30 से 40 ट्रैक्टर पत्थर निकाला जा रहा

 
सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरणविदों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है. उनका कहना है कि पत्थर माफियाओं द्वारा नदी से हर रोज 30 से 40 ट्रैक्टर पत्थर तोड़कर बेचा जा रहा है. यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो बराकर नदी पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी.

 

क्या कहते हैं माइनिंग इंस्पेक्टर

 

इस सबंध में माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने कहा कि आपलोगों से ही यह जानकारी मिली है. हम लोग टीम बनाकर जल्द ही छापेमारी कर पत्थर खनन में लगे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही