Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : डीसी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा की ली जानकारी

डीसी आलोक कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता व परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया.
Advertisement
Advertisement
ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी आलोक कुमार व अन्य.

Jamtara : जमाताड़ा डीसी आलोक कुमार ने सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व वरीय अधिकारी भी मौजूद थे. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता व परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों से बिंदुवार जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए.


डीसी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वेयरहाउस का बाहरी निरीक्षण प्रत्येक माह व आंतरिक निरीक्षण तीन माह पर किया जाता है. निरीक्षण के बाद इसकी रिपोर्ट निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है, ताकि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और सुरक्षा बनी रहे.

 

 

इस अवसर पर एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, अग्निशामक पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही