Search

जामताड़ा की बेटी दिवाषी हेंब्रम अंतरराष्ट्रीय एयरगन शूटिंग में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Jamtara: जिले के कुंडहित प्रखंड की प्रतिभाशाली बेटी दिवाषी हेंब्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं. 4 से 7 मई तक मलेशिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटिंग (एयरगन) प्रतियोगिता में दिवाषी भारतीय टीम के 14 सदस्यीय दल का हिस्सा होंगी. उनके चयन से पूरे जामताड़ा जिले में खुशी और गर्व का माहौल है.

 

दिवाषी के इस उपलब्धि पर जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने अपने आवासीय कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ, माला, अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में समाजसेवी तरुण गुप्ता और जिला ओलंपिक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे भी उपस्थित रहे.

 

आशा गुप्ता ने कहा कि यह जामताड़ा के लिए बेहद गर्व की बात है कि यहां की बेटियां अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया. वहीं तरुण गुप्ता ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए दिवाषी के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की.

 

दीपक दुबे ने जानकारी दी कि दिवाषी ने जनवरी 2026 में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय टीम में जगह बनाई थी. पिछले कुछ महीनों से वह लगातार कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण में जुटी हैं. उन्हें पूरा विश्वास है कि दिवाषी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतकर जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी. कार्यक्रम में राहुल सिंह, भास्कर चंद, सूरज कुमार पासवान एवं अमित राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//