Search

 
 
 

लातेहार: ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी ASI की तबीयत, अस्पताल में इलाज जारी

सदर थाना में ड्यूटी पर तैनात ASI मोहन रविदास की तबीयत रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक बिगड़ गयी. तुरंत उन्हें  इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है.
 

Latehar: सदर थाना में ड्यूटी पर तैनात ASI मोहन रविदास की तबीयत रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक बिगड़ गयी. तुरंत उन्हें  इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जाता है कि अत्यधिक गरमी के कारण पुलिस अधिकारी रविदास की तबीयत बिगड़ गयी. 

 


चिकित्सकों के अनुसार इस भीषण गर्मी में उन्हें लू लग गयी है. ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ जाने से पुलिस महकमा चिंतित हो गया. खबर मिलने के बाद जिला पुलिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जगत प्रकाश एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल जाना. चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली. साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और  हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही