Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेला को लेकर मंत्री ने की समीक्षा, VIP दर्शन पर रोक, भक्तों को मिलेगी बेहतर व्यवस्था

आगामी श्रावणी मेला को लेकर देवघर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं. रविवार को पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई अहम निर्देश दिए.
Advertisement
Advertisement

Deoghar: आगामी श्रावणी मेला को लेकर देवघर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं. रविवार को पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई अहम निर्देश दिए.

 

बैठक में पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, संताल परगना के आयुक्त समेत देवघर और दुमका जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे. मंत्री ने कहा कि मेला शुरू होने में अभी लगभग तीन महीने का समय है और 31 जुलाई से इसका शुभारंभ प्रस्तावित है. इस बार श्रद्धालुओं को पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम तरीके से जलार्पण कर सकें, इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की जाए. भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और ठहराव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

 

VIP दर्शन पर पूर्ण रोक

इस बार श्रावणी मेला में वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके.

 

इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर

खिजुरिया के पास प्रस्तावित फुटओवर ब्रिज का डिजाइन तैयार हो चुका है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) की प्रक्रिया जारी है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आवश्यक संशोधन जल्द पूरा कर लिया जाए, ताकि अगले वर्ष के भीतर यह सुविधा शुरू हो सके.

 

इसके अलावा, देवघर से बासुकीनाथ को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य मेला से पहले पूरा करने पर भी जोर दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान हो सके. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस बार मेला को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही