Search

 
 
 

पलामू में NEET परीक्षा के दौरान बवाल, 48 छात्रों को देरी से मिला प्रश्नपत्र, एग्जाम सेंटर पर हंगामा

राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के आयोजन के दौरान पलामू से गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के बाद भी कुछ अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र नहीं मिल पाया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.
 

Medininagar: राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के आयोजन के दौरान पलामू से गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के बाद भी कुछ अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र नहीं मिल पाया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

 

जानकारी के अनुसार, केंद्र पर करीब 360 परीक्षार्थी उपस्थित थे. इनमें कक्ष संख्या 11 में बैठे 48 अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के काफी देर बाद तक प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया. छात्र-छात्राओं ने पहले शांत रहकर इंतजार किया, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद उनका आक्रोश फूट पड़ा.

 

करीब एक घंटे से अधिक इंतजार के बाद प्रभावित अभ्यर्थी कक्षा से बाहर निकल आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कुप्रबंधन के कारण उनके करियर के साथ खिलवाड़ हुआ है. छात्रों का कहना था कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा में इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है.

 

सूचना मिलने पर केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. अधिकारियों ने छात्रों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन प्रभावित अभ्यर्थी अपनी मांगों पर अड़े रहे और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग करते रहे. घटना के बाद परीक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही