Search

 
 
 

देवघर: बाल सुधार गृह में लापरवाही का आरोप, एक किशोरी की मौत, दूसरी की हालत नाजुक

जिले के बाल सुधार गृह से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां रह रही दो किशोरियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.
 

Deoghar: जिले के बाल सुधार गृह से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां रह रही दो किशोरियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, सुधार गृह में रह रही दोनों लड़कियों की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. स्थिति बिगड़ते देख प्रबंधन ने उन्हें तुरंत देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया, लेकिन एक किशोरी को बचाया नहीं जा सका.

 

दूसरी किशोरी का इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग में हलचल तेज हो गई है. फिलहाल, दोनों लड़कियों की तबीयत बिगड़ने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. मामले की जांच की बात कही जा रही है. वहीं, इस घटना ने बाल सुधार गृह की व्यवस्था और देखरेख पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही