Search

 
 
 

नन्हे तैराक इशांक का कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मानित, कहा- झारखंड व देश के लिए गर्व का विषय

नन्हे तैराक इशांक कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया है. झारखंड प्रदेशाध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रमा खलखो, सतीश पौल मुंजनी, सूर्यकांत शुक्ला, गोपाल उपाध्याय, संजय कुमार और आशीष कुमार इशांक के आवास पहुंचे.
 

Ranchi: नन्हे तैराक इशांक कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया है. झारखंड प्रदेशाध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रमा खलखो, सतीश पौल मुंजनी, सूर्यकांत शुक्ला, गोपाल उपाध्याय, संजय कुमार और आशीष कुमार इशांक के आवास पहुंचे. इशांक को पुष्पगुच्छ और सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया.

 

नेताओं ने इशांक की उपलब्धि की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान केशव महतो कमलेश ने कहा कि इतनी कम उम्र में हासिल की गई यह सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि यह केवल इशांक की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि झारखंड और देश के लिए गर्व का विषय है.

 

उन्होंने विश्वास जताया कि इशांक आगे भी अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन और सही मंच मिलना जरूरी है, ताकि वे अपनी क्षमता को और बेहतर तरीके से विकसित कर सकें.

 

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि इशांक की उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी और उत्साह का माहौल है. उन्होंने कहा कि यह सफलता दिखाती है कि मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही