Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

High Court का निर्देश: बोकारो की लापता युवती के मां-बाप का DNA सैंपल देवघर एम्स में लें

झारखंड हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि बोकारो की 18 वर्षीय लापता युवती के तथाकथित कंकाल के DNA से मिलाने के लिए उसके माता-पिता का सैंपल कलेक्शन  देवघर एम्स में 6 मई को किया जाए. अनुसंधानकर्ता रिम्स से कंकाल का पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर 6 मई को देवघर एम्स को देंगे. इसके बाद डीएनए मिलाने के लिए देवघर एम्स से कोलकाता सीएफएल भेजा जाएगा.
Advertisement
Advertisement
  • बरामद कंकाल का पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिम्स लेकर अनुसंधानकर्ता 6 मई को देवघर एम्स को देंगे
  • DNA मिलाने के लिए एम्स देवघर से भेजा जाएगा कोलकाता CFSL
  • 14 मई तक डीएनए टेस्ट रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने का निर्देश
  • रिम्स ने बताया युवती के कंकाल का पोस्टमार्टम का रिपोर्ट आ चुका है

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि बोकारो की 18 वर्षीय लापता युवती के तथाकथित कंकाल के DNA से मिलाने के लिए उसके माता-पिता का सैंपल कलेक्शन देवघर एम्स में 6 मई को किया जाए. अनुसंधानकर्ता रिम्स से कंकाल का पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर 6 मई को देवघर एम्स को देंगे. इसके बाद डीएनए मिलाने के लिए देवघर एम्स से कोलकाता सीएफएसएल भेजा जाएगा.

 

कोर्ट ने केंद्र सरकार के अधिवक्ता को 14 मई तक डीएनए टेस्ट रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने का निर्देश दिया है. अगली सुनवाई 14 मई को होगी. इससे पहले रिम्स की ओर से कोर्ट को बताया गया कि युवती के बरामद कंकाल का पोस्टमार्टम कर लिया गया है, इसकी रिपोर्ट आ गई है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की पीठ में आज मामले की सुनवाई हुई.

 

प्रार्थी के अधिवक्ता विनसेंट रोहित मार्की और अधिवक्ता शांतनु गुप्ता ने पक्ष रखा. उनकी ओर से कोर्ट को बताया गया था कि यह कंकाल लापता युवती का नहीं है. 

 

बता दें कि मामले में लड़की की मां की ओर से हेवियस कॉपर्स दायर की है. युवती 31 जुलाई 2025 से लापता थी. मामले को लेकर बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना में कांड संख्या 147 /2025 दर्ज किया गया था.

 

सैंपल कलेक्शन के लिए नामकुम आर्मी हॉस्पिटल में स्पेशलाइज्ड इक्विपमेंट नहीं 

पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया था कि मिलिट्री हॉस्पिटल, नामकुम में डीएनए जांच के लिए सैंपल कलेक्शन के मद्देनजर स्पेशलाइज्ड इक्विपमेंट नहीं है और इसे कलेक्ट करने वाले विशेषज्ञ लोग भी नहीं है. उनकी ओर से केंद्र सरकार के अधीन के चार अस्पतालों में युवती के माता-पिता के डीएनए सैंपल कलेक्शन का सुझाव दिया गया था, जिसमें देवघर एम्स भी शामिल था.

 

अब तक आपने पढ़ा..

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही