Jamtara News : झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर पार्टी के विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों में संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की गई है. जामताड़ा के मनीष दुबे को प्रदेश स्तर पर सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस नई जिम्मेदारी से उन्हें प्रदेश संगठन के महत्वपूर्ण कार्यों में भूमिका निभाने का अवसर मिला है.
इसे भी पढ़ें
प्रदेश नेतृत्व ने मनीष दुबे को पूर्व में मिले मोर्चा के दायित्व से मुक्त करते हुए प्रदेश स्तर के संगठनात्मक कार्यों में लगाया है. ज्ञात हो कि मनीष दुबे ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की. इसके बाद युवा मोर्चा के माध्यम से सक्रिय राजनीति में आगे बढ़े. उन्होंने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री व दो कार्यकाल तक प्रदेश महामंत्री समेत कई दायित्वों का निर्वहन किया है.
नई जिम्मेदारी मिलने पर मनीष दुबे ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है. कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता पर नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

