Search

 
 
 

Jamtara News : किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

नारायणपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. राज्य सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी करने व किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.
 
बीडीओ को ज्ञापन सौंपते भाजपा के नेता.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी करने व किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.

 

पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार ने चुनाव से पहले किसानों से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उन वादों को पूरा नहीं किया गया. सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने, किसानों को मुफ्त बिजली देने, कृषि उपकरण उपलब्ध कराने तथा 48 घंटे के भीतर धान खरीद की राशि भुगतान करने जैसे वादे किए थे, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है. किसानों को धान बिक्री की राशि समय पर नहीं मिल रही है और हजारों किसानों का करोड़ों रुपये सरकार के पास बकाया है. 

 


धरना के दौरान नेताओं ने कहा कि झारखंड में खेती मुख्य रूप से मानसून पर निर्भर है. इसलिए सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है. किसानों को आधुनिक खेती तकनीक की जानकारी देने, कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग यूनिट की व्यवस्था करने तथा फसल बीमा योजना की बाधाओं को दूर करने की मांग की. कहा कि यदि सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही