Search

 
 
 

Jamtara News : क्रेडिट व डेबिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार

जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनोडीह पहाड़िया टोला स्थित तालाब के पास छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.
 

Jamtara :  जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनोडीह पहाड़िया टोला स्थित तालाब के पास छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. 

 

एसपी शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार पांच में से चार साइबर अपराधी को तालाब के पास दबोचा गया है. जबकि एक अन्य को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 

 

गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान रिजवान अंसारी (19 वर्ष), वसीर अंसारी (30 वर्ष), सकलेन अंसारी (19 वर्ष), सफाउद्दीन अंसारी (20 वर्ष) और  मुजाहिद अंसारी (21 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी आरोपी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं. 

 

रिजवान का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 5 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. रिजवान अंसारी पूर्व में जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 61/23 मामले में अभियुक्त था और वह जेल भी जा चुका है. 

 

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

पुलिस के अनुसार, आरोपी क्रेडिट/डेबिट कार्ड धारकों का मोबाइल नंबर गूगल से निकालते थे और ग्राहकों को कार्ड बंद होने का डर दिखाकर उनके मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग एप इंस्टॉल करवाते थे. इसके बाद कार्ड डिटेल और गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे. वहीं, एक आरोपी फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने का काम करता था.

 

इस मामले में साइबर अपराध थाना जामताड़ा में कांड संख्या 27/26 एवं 28/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.  पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही