Search

 
 
 

Dhanbad News :रणधीर वर्मा चौक पर नागरिक एकता मंच का धरना

नागरिक एकता मंच के बैनर तले मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया.
 
  •  कुंदन पासवान पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

Dhanbad :  नागरिक एकता मंच के बैनर तले मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना में शामिल लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन पासवान पर दर्ज कथित झूठे मुकदमे को वापस लेने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई.

 

Uploaded Image

यही नहीं धरना के दौरान मंच के सदस्यों ने गोलाकडीह दीपु धौड़ा में रह रहे परिवारों के पुनर्वास की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वहां रहने वाले परिवार लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षित आवास की समस्या से जूझ रहे हैं. उन्होंने JRDA के तहत प्रभावित परिवारों को शीघ्र पुनर्वास देने की मांग की.

 

इसके अलावा नागरिक एकता मंच ने लोदना हाई स्कूल को अग्नि प्रभावित क्षेत्र बताकर स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का भी विरोध किया. मंच के सदस्यों ने कहा कि स्कूल को हटाने के बजाय क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो.

 

धरना को संबोधित करते हुए मंच के सदस्य बिहारी लाल चौहान ने आरोप लगाया कि सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन पासवान लगातार विस्थापितों और प्रभावित लोगों की आवाज उठाते रहे हैं.उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ विस्थापन के मुद्दे पर आंदोलन करने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि एक चर्चित ठेकेदार के इशारे पर कुंदन पासवान के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया जिसमें कुछ तथाकथित नेताओं की भी भूमिका रही है. मंच के सदस्यों ने उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.धरना-प्रदर्शन के बाद नागरिक एकता मंच के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही