Search

 
 
 

Jamtara News : पबिया-काशीटांड़ मुख्य सड़क पर सीमेंट लदा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा

नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया से काशीटांड़ जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया.
 
जामताड़ा जिले की खबरें
  • सड़क की बदहाली फिर बनी हादसे की वजह

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया से काशीटांड़ जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. अल्ट्राटेक सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया, लेकिन ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा सीमेंट सड़क किनारे बिखर गया.

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल नंबर WB 39 D 7301 का ट्रक दुर्गापुर से मधुपुर की ओर अल्ट्राटेक सीमेंट लेकर जा रहा था. इसी दौरान पबिया-काशीटांड़ मुख्य सड़क पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया. ट्रक सड़क से नीचे कच्चे हिस्से में उतर गया और पलट गया. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.

 Uploaded Image

संकरी और जर्जर सड़क बनी हादसे का कारण

 

ट्रक चालक कृष्णा हेम्ब्रम ने बताया कि पबिया-काशीटांड़ मुख्य सड़क काफी संकरी और जर्जर स्थिति में है. सड़क की खराब हालत के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका, जिससे ट्रक पलट गया. चालक ने बताया कि यदि सामने से कोई अन्य वाहन या राहगीर आ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

 

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

 

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल नारायणपुर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी.

 Uploaded Image

 

जनहानि नहीं, लेकिन लाखों का नुकसान

 

इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे चालक ने राहत की सांस ली. हालांकि ट्रक को भारी क्षति पहुंची है और उसमें लदा बड़ी मात्रा में सीमेंट सड़क किनारे बिखर गया. पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पबिया-काशीटांड़ मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर और संकरी बनी हुई है. इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत की दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही