Search

 
 
 

Jamtara News : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने SIR को लेकर जामताड़ा व नाला में बूथों का किया निरीक्षण

Jamtara News : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने SIR को लेकर मंगलवार को जामताड़ा व नाला विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया.
 
बीएलओ से जानकारी लेते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार.

Jamtara News : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने SIR को लेकर मंगलवार को जामताड़ा व नाला विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया. उन्होंने जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 244, 257, 259, 334, 342, 381, 382 समेत नाला विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर एसआईआर कार्य की प्रगति का जायजा लिया. उनके साथ जामताड़ा डीसी आलोक कुमार भी थे.

जामताड़ा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथों पर बीएलओ व सुपरवाइजरों से मतदाताओं की मैपिंग, सत्यापन व नो-मैपिंग मतदाताओं की स्थिति की जानकारी ली. उन्हें निर्देश दिया कि एक भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल न हो इसका ख्याल रखें. अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई 24 अगस्त से शुरू होगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता व गंभीरता के साथ कार्य करने की हिदायत दी.


मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही