Search

 
 
 

Jamtara News : बाल तस्करी का भंडाफोड़, चितरंजन स्टेशन से 7 बच्चे रेस्क्यू; 3 तस्कर गिरफ्तार

आरोपी झाझा रेलवे स्टेशन से सात बच्चों को जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी-17 कोच में बैठाकर पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि बच्चों से वहां बाल श्रम कराया जाना था.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : आरपीएफ ने पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में बाल तस्करी का भंडाफोड़ किया है. चाइल्ड हेल्पलाइन, आरपीएफ व बालगृह की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चितरंजन रेलवे स्टेशन से सात बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया. तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी झाझा रेलवे स्टेशन से सात बच्चों को जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी-17 कोच में बैठाकर पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि बच्चों से वहां बाल श्रम कराया जाना था. सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन, आरपीएफ व बालगृह की टीम सक्रिय हुई और चितरंजन रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाकर सभी बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.

 

बालगृह के अधीक्षक सुजीत गोस्वामी ने बताया कि बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देश पर बच्चों को फिलहाल बालगृह में रखा गया है. बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी और उनके परिजनों का पता लगाकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि बाल तस्करी गिरोह और कौन-कौन लोग शामिल हैं. प्रशासन ने कहा है कि मामले की गहन जांच जारी है. आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही