Search

 
 
 

Jamtara News : आयुक्त ने SIR सुनवाई प्रक्रिया का लिया जायजा, काम में तेजी लाने का निर्देश

Jamtara News: आयुक्त ने जारी नोटिस के आधार पर चल रही सुनवाई की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण, प्रपत्रों के संधारण, दावे-आपत्तियों तथा अन्य प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की.
 
सुनवाई प्रक्रिया की जानकारी लेते आयुक्त.

Jamtara News : संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल शनिवार को जामताड़ा पहुंचे. उन्होंने जिले के कुंडहित प्रखंड के अंबा पंचायत सचिवालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चल रही सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/why-was-noida-dm-megha-rupam-granted-privilege-by-the-supreme-court 


निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रखंड, अंचल व पंचायत स्तर पर जारी नोटिस के आधार पर चल रही सुनवाई की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण, प्रपत्रों के संधारण, दावे-आपत्तियों तथा अन्य प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की. अधिकारियों व कर्मियों को सुनवाई में तेजी लाते हुए पूरी पारदर्शिता व शुद्धता साथ काम पूरा करने का निर्देश दिया.


उन्होंने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. उन्हें जरूरी दस्तावेजों के साथ सुनवाई प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. अधिकारियों से कहा कि दस्तावेज तैयार करने और प्रक्रिया पूरी करने में मतदाताओं को हरसंभव सहयोग करें. यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने नहीं पाए. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जमाले रजा सहित अन्य मौजूद रहे.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही