Jamtara News : राम मंदिर चंदा चोरी व खान एवं खनिज संशोधन विधेयक (MMDR बिल) के खिलाफ जामताड़ा के गांधी चौक के समीप गुरुवार को कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया. धरना को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/state-of-uncertainty-at-secretariat-regarding-dismissed-employees-despite-court-orders
उन्होंने कहा कि झारखंड को हर वर्ष खनिज संपदा के सेस के एवज में केंद्र से करीब 15 हजार करोड़ रुपये मिलते थे. लेकिन केंद्र सरकार ने नया एक्ट लागू कर इस राशि को राज्य से छीनने का काम किया है. यदि यह राशि राज्य को नहीं मिली, तो मंईयां सम्मान योजना, पेंशन, अबुआ आवास सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर इसका असर पड़ेगा. राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था भी प्रभावित होगी.
उन्होंने आरोप लगाया कि जब राज्य में छात्र आंदोलन चल रहा था, उसी दौरान केंद्र सरकार ने इसका फायदा उठाते हुए विधेयक पारित कर दिया. मंत्री ने अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा भी उठाया. कहा कि कांग्रेस चंदे की राशि वापस दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेगी. धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
