Search

 
 
 

Jamtara News : साइबर अपराधी गिरफ्तार, LPG सब्सिडी चालू कराने के नाम पर करता था ठगी

जामताड़ा पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. वह एलपीजी सब्सिडी दोबारा चालू कराने का झांसा देकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाता था. पुलिस ने उसके पास से 6 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. वह एलपीजी सब्सिडी दोबारा चालू कराने का झांसा देकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाता था. पुलिस ने उसके पास से 6 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया है. यह कार्रवाई एसपी शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.


डीएसपी (साइबर) अमित कुमार के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, प्रशांत कुमार व पुलिस जवानों ने बागडेहरी थाना क्षेत्र के सुदक्षीपुर गांव में छापेमारी कर साइबर आरोपी विश्व जीत सरकार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी सुदक्षीपुर गांव का निवासी है. उसकी निशानदेही पर बागडेहरी-मुडाबेड़िया सड़क के पुल के पास छापेमारी कर एक किशोर को निरुद्ध किया.

 


पुलिस जांच में यह सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी लोगों को फोन कर एलपीजी सब्सिडी दोबारा चालू कराने का झांसा देता था. वह लोगों से ऑनलाइन जानकारी हासिल कर उनके बैंक खाते से रुपए उड़ा लेता था. पुलिस के अनुसार उसका नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही