Jamtara News : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 50 से अधिक लोग पहुंचे थे. समाहरणालय परिसर से एक कर्मी की बाइक चोरी होने की शिकायत पर डीसी ने तत्काल एसपी को फोन लगाया और कार्रवाई की बात कही.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/tetulia-land-scam-shailesh-singh-purchased-assets-worth-crores-in-his-and-his-sons-names
भवन प्रमंडल कार्यालय में कार्यरत घनश्याम दास ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बाइक से कार्यालय आए थे. शाम को घर लौटने के दौरान बाइक गायब मिली. नगर थाना को सूचना देने के बाद उन्होंने जनता दरबार में गुहार लगाई.
एक नवविवाहित दंपती ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 जमा नहीं लेने की डीसी से शिकायत की. इस पर डीसी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को फॉर्म जमा कराने और संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई का निर्देश दिया. वहीं, ससुराल से निकाली गई विवाहिता की शिकायत पर एसपी को कार्रवाई के लिए कहा.
आवास विहीन बुजुर्ग को आवास योजना से जोड़ने, माता-पिता खो चुके दो बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ देने तथा बैंक में एफडी तुड़वाने की शिकायत पर दो दिनों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए. डीसी ने जनता दरबार में आए सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए एक सप्ताह में निष्पादन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
