Search

 
 
 

Jamtara News : दिव्यांग युवती को डीसी ने दिया सहारा, बना प्रमाणपत्र, जल्द मिलेगी पेंशन

डीसी ने कार्यालय में ही विशाखा बाउरी का दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाकर उसे सौपा. सदर अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि युवती को शीघ्र दिव्यांग पेंशन योजना से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि उसे जल्द से जल्द पेंशन का लाभ मिल सके.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : पेंशन की उम्मीद लेकर जामताड़ा जिला समाहरणालय पहुंची एक दिव्यांग युवती की फरियाद गुरुवार को अनसुनी नहीं रही. अरकुंडी निवासी विशाखा बाउरी अपनी मां व शिक्षक अरुण कुमार वर्मा के साथ डीसी आलोक कुमार से मिलने पहुंची. आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार ने बताया कि लंबे समय से दिव्यांग पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है. इससे जीवन-यापन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

 

Uploaded Image

युवती को दिव्यांगता प्रमाणपत्र सौंपते डीसी आलोक कुमार


डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की. उन्होंने कार्यालय में ही विशाखा बाउरी का दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाकर उसे सौपा. सदर अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि युवती को शीघ्र दिव्यांग पेंशन योजना से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि उसे जल्द से जल्द पेंशन का लाभ मिल सके.

 


डीसी ने विशाखा और उसके परिजनों से उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली. यह भी जाना कि उन्हें सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हरसंभव मदद करेगा और जल्द ही पेंशन की राशि मिलनी शुरू हो जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही