Search

 
 
 

Jamtara News : कुंजबोना अस्पताल में सुविधाओं को लेकर डीसी सख्त, कहा- लापरवाही पर होगी कार्रवाई

डीसी आलोक कुमार ने बुधवार को ग्रामीण कल्याण अस्पताल, कुंजबोना की प्रबंधन समिति के साथ बैठक की. कहा कि अस्पताल में खरीदे गए सभी उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित करें. जांच में यदि उपकरण अनुपयोगी पाए गए, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara  : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने बुधवार को ग्रामीण कल्याण अस्पताल, कुंजबोना की प्रबंधन समिति के साथ बैठक की. बैठक में अस्पताल के संचालन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं खरीदे गए उपकरणों की उपयोगिता की समीक्षा की गई. डीसी ने उपकरणों के इंस्टालेशन व उनके उपयोग की जानकारी ली. कहा कि अस्पताल में खरीदे गए सभी उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित करें. 

 


उन्होंने हिदायत दी कि जांच के दौरान यदि उपकरण अनुपयोगी पाए गए या उनका इस्तेमाल नहीं होते पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. डीसी ने अस्पताल प्रबंधन से एमओयू के अनुरूप सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कहा कि मरीजों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुवीधाएं उपलब्ध कराएं. बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही