Search

 
 
 

Petrol-Diesel Crisis: पेट्रोल-डीजल-LPG की नहीं किल्लत, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई- DC

जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति और सुचारु वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया. उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों, पेट्रोल पंप प्रतिनिधियों तथा तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई.
 

Jamtara: जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति और सुचारु वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया. उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों, पेट्रोल पंप प्रतिनिधियों तथा तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. 


बैठक में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की उपलब्धता, दैनिक खपत, भंडारण क्षमता, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए आम लोगों को घबराने या पैनिक होने की जरूरत नहीं है.

 

उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु बनी रहे. साथ ही ऑनलाइन गैस बुकिंग और होम डिलीवरी व्यवस्था को भी प्रभावी तरीके से संचालित करने को कहा गया.

 

बैठक में मौजूद आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल और नायरा के सेल्स मैनेजर एवं फील्ड अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण नहीं होना चाहिए. जिला प्रशासन ने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी कालाबाजारी अथवा अवैध भंडारण की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

 

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी की सूचना मिलने पर तुरंत जिला प्रशासन को अवगत कराने की अपील की गई है. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार, विभिन्न पेट्रोलियम एजेंसियों के संचालक एवं प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही