Search

 
 
 

Jamtara News : DC ने प्रोजेक्ट प्रज्ञान का किया शुभारंभ, डिजिटली मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

Jamtara News :इस पहल के तहत डिजिटल माध्यम से छात्र-छात्राओं को विषयवार शिक्षा प्रदान की जाएगी.उपायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट प्रज्ञान का उद्देश्य केवल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करना नहीं है, बल्कि जिले के प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण व समान शिक्षा पहुंचाना है.
 
डीसी ने प्रोजेक्ट प्रज्ञान का किया शुभारंभ
  • शिक्षकों की कमी दूर करने को ‘प्रोजेक्ट प्रज्ञान’ शुरू

Jamtara News : जिले के उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और विद्यार्थियों को विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त आलोक कुमार ने प्रोजेक्ट प्रज्ञान का शुभारंभ किया. 

 

 

इस पहल के तहत डिजिटल माध्यम से छात्र-छात्राओं को विषयवार शिक्षा प्रदान की जाएगी.उपायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट प्रज्ञान का उद्देश्य केवल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करना नहीं है, बल्कि जिले के प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण व समान शिक्षा पहुंचाना है.

 

उन्होंने कहा कि विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों की विषयगत समझ मजबूत होगी और उन्हें बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में सहायता मिलेगी. इसका सीधा लाभ आगामी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में देखने को मिले, यही इस परियोजना का प्रमुख लक्ष्य है.

 

उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से शिक्षकों की कमी की भरपाई करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही इस योजना के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम और जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही