Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: डीसी ने की कार्रवाई, लापरवाही पर सिटी मैनेजर का रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

नगर पंचायत जामताड़ा और नगर परिषद मिहिजाम के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकास योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही और शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
Advertisement
Advertisement

Jamtara: नगर पंचायत जामताड़ा और नगर परिषद मिहिजाम के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकास योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही और शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में नगर निकायों के कार्यों, योजनाओं और राजस्व संग्रहण की मासिक समीक्षा की गई.

 

बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, शहरी जलापूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम स्वनिधि योजना तथा अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने लंबित एवं पूर्ण योजनाओं की जानकारी लेते हुए, सभी कार्यों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

 

राजस्व संग्रहण की समीक्षा के दौरान होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य मदों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नगर निकाय राजस्व बढ़ाने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाएं और लक्ष्य हासिल करें.

 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने योजना चयन और निविदा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगर क्षेत्रों में संचालित बड़ी योजनाओं का नियमित निरीक्षण स्वयं करें और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न होने दें.


बैठक में नगर पंचायत जामताड़ा के सिटी मैनेजर की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने कड़ी फटकार लगाई. दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और शिथिलता पाए जाने पर उनका स्पष्टीकरण मांगने तथा वेतन स्थगित रखने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी.


बैठक में नगर भवन दुलाडीह जाने वाले मार्ग पर असामाजिक तत्वों द्वारा स्ट्रीट लाइट तोड़े जाने का मामला भी उठा. इस पर उपायुक्त ने दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

.
शहर की स्वच्छता को लेकर भी उपायुक्त ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर रोक लगे और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए. साथ ही बस स्टैंड स्थित शौचालय को सुलभ संस्था को हस्तांतरित करने का निर्देश भी दिया गया.

 

बैठक में नगर परिषद मिहिजाम के कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुम्भकार, नगर पंचायत जामताड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, सिटी मैनेजर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

 

https://lagatar.in/review-of-the-planning-and-development-department-directives-issued-to-accelerate-scheme-implementation-and-focus-on-innovative-projects

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही