Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : तेलंगाना में मृत प्रवासी मजदूर का शव पहुंचा गांव, परिवार को मंत्री इरफान का मिला सहारा

मंत्री इरफान के पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहायता दी. साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था कर परिजनों को तेलंगाना रवाना कराया गया. मंत्री के प्रयासों से पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
Advertisement
Advertisement
शव पहुंचने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़.

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के भैयाडीह गांव निवासी प्रवासी मजदूर रामदुलाल पंडित की तेलंगाना में ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत हो गई थी. 15 मई को काम के दौरान गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, बाद में उसकी मृत्यु हो गई. सूचना मिलते ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने अपने प्रतिनिधि अजहरुद्दीन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

 

मंत्री के निर्देश पर अजहरुद्दीन ने तेलंगाना के विकाराबाद स्थित कारणकोट थाना प्रभारी से संपर्क कर पूरी जानकारी ली. इसके बाद तेलंगाना के मुख्य सचिव व डीजीपी से बात कर शव को झारखंड लाने की प्रक्रिया शुरू कराई. रामदुलाल पंडित का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है. परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है. परिजन तेलंगाना जाने तक में असमर्थ थे.

 

 

मंत्री इरफान के पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहायता दी. साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था कर परिजनों को तेलंगाना रवाना कराया गया. मंत्री के प्रयासों से पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. गुरुवार को शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही