Search

 
 
 

Jamtara News: मिहिजाम रोड के पीछे एस्बेस्टस मकान से सड़ा-गला शव बरामद

Jamtara News: मिहिजाम रोड स्थित नर्सरी के पीछे मंगलवार को एक एस्बेस्टस के मकान से सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का जायजा लेने के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
 

Jamtara News: जिल के जामताड़ा थाना क्षेत्र के मिहिजाम रोड स्थित नर्सरी के पीछे मंगलवार को एक एस्बेस्टस के मकान से सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जामताड़ा पुलिस को दी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का जायजा लेने के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार, शव की हालत काफी खराब थी. शरीर पूरी तरह सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे. प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि वृद्ध की मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई होगी.

स्थानीय लोग ‘बाबा’ के नाम से जानते थे

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि उक्त मकान में 60 वर्ष से अधिक उम्र का एक वृद्ध अकेले रहता था. बताया गया कि वह मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था और स्थानीय लोग उसे ‘बाबा’ के नाम से जानते थे. फिलहाल पुलिस शव की पहचान और मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.

 

थाना प्रभारी मनोज महतो ने बताया कि शव करीब चार-पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेत हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत किस कारण से हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही