Jamtara News : जामताड़ा जिले के नाला पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों व सीएसपी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में सीएसपी संचालक, आभूषण दुकानदार, बैंकों के शाखा प्रबंधक, पेट्रोल पंप संचालक व IOCL पाइपलाइन के अधिकारी शामिल थे. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई.
इसे भी पढ़ें
पुलिस पदाधिकारियों ने संस्थानों के संचालकों व प्रबंधकों को सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. सीएसपी, बैंक व ज्वेलर्स दुकानों में सीसीटीवी कैमरों को हमेशा सक्रिय रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया गया.
वहीं, IOCL पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की. पाइपलाइन के आसपास संदिग्ध गतिविधियों, छेड़छाड़ अथवा किसी प्रकार की असामान्य स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई. पुलिस ने सभी संबंधित विभागों एवं प्रतिष्ठानों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की. मौके पर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, विनय कुमार यादव, किशन कुमार व अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

