Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News :  सतसाल बाईपास पर कंटेनर की चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक की मौत

जिले के सतसाल स्थित साहिबगंज बाईपास मोड़ के समीप गुरुवार देर रात  सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान उमेश महतो के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Jamtara :  जिले के सतसाल स्थित साहिबगंज बाईपास मोड़ के समीप गुरुवार देर रात  सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान उमेश महतो के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर सड़क पर सामान्य रूप से चल रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

 

टक्कर इतनी भयावह थी कि चालक सड़क पर गिर पड़ा और कंटेनर के पहिये की चपेट में आ गया, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचला गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर जुट गए.

 

 

इधर हादसे के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही.  घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, क्यूआरटी-02 जिला नियंत्रण कक्ष के पुलिस पदाधिकारी और सीसीआर क्यूआरटी टीम तत्काल मौके पर पहुंची.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और यातायात व्यवस्था को बहाल करने की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण, नियमित निगरानी और सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही